[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार रौशन आनंद की जमानत पर वकील बोले- दोनों टीचर हैं, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों

रौशन आनंद की जमानत पर वकील बोले- दोनों टीचर हैं, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों

0
रौशन आनंद की जमानत पर वकील बोले- दोनों टीचर हैं, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों
सीनियर एडवोकेट रमाकांत शर्मा (दाएं) और रौशन आनंद (बाएं)

Raushan Anand Bail: ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें बेल मिल गई है. अब खबर है कि रौशन आनंद सहरसा जायेंगे, जहां वे अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. रविवार को ही प्रिंस की नेपाल के विराटनगर के एक होटल से डेड बॉडी मिली थी. संदिग्ध परिस्थिति में मौत को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?

रौशन आनंद की जमानत याचिका को लेकर सीनियर एडवोकेट रमाकांत शर्मा ने बताया कि कोर्ट में क्या-क्या हुआ. उन्होंने कहा, हमने कहा कि अगर इस FIR को एक्सेप्ट भी किया जाए तो रौशन आनंद इस घटना में शामिल नहीं हैं. हम पर षडयंत्र का आरोप है. लेकिन बवाल के दौरान खान सर के बॉडीगार्ड के फायरिंग की बात क्यों छिपाई गई.

आगे उन्होंने यह भी बताया कि कोर्ट और मेरा भी यही ऑब्जर्वेशन था कि दोनों टीचर हैं. हेल्दी कम्पीटिशन करें. क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों. गुरु हैं, गुरु की तरह व्यवहार करें. इस तरह से दोनों को कोर्ट की तरफ से हिदायत दी गई है. अब रौशन आनंद के सहरसा जाने के बाद क्या कुछ होता है, देखने वाली बात होगी.

गुरु रहमान, प्रिंस की मौत पर हुए भावुक

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर गुरु रहमान भावुक हुए. उन्होंने कहा, मैं आज अफसोस और दर्द की मुद्रा में हूं कि हमारे शिष्य और अनुज रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की अकाल मृत्यु हो गई. सारा गुरुकुल परिवार रौशन आनंद के साथ है. भारत के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई कि दो कोचिंग वाले ने अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई में अपनों को खोना शुरू कर दिया. वीडियो में गुरु रहमान ने यह भी कहा कि वे किसी विशेष कार्यक्रम को लेकर अभी देश से बाहर हैं, लेकिन जैसे ही पटना आयेंगे उसके बाद रौशन आनंद से मिलने जायेंगे.

Also Read: रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने जायेंगे सहरसा

Previous article नदियों को चार महीने का आराम: नवादा में आज से बालू खनन पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Next article बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराया, रचा इतिहास
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel