[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार घर बैठे बनेगा राशन कार्ड, जानें क्या है ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

घर बैठे बनेगा राशन कार्ड, जानें क्या है ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

0
घर बैठे बनेगा राशन कार्ड, जानें क्या है ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Ration Card: आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Ration Card Application Process: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. अब लोगों को न तो लंबी लाइन में लगना पड़ेगा और न ही दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे. महज कुछ क्लिक में घर बैठे राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है. 

इस वेबसाइट पर करें आवेदन 

विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक rconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले “Meri Pehchaan” पोर्टल पर नया यूजर साइन-अप करना होगा. मोबाइल नंबर डालकर कर OTP वेरीफिकेशन के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है. 

SMS से मिलेगी जानकारी 

रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक ID-पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर “New Apply” विकल्प पर क्लिक करेंगे. इसके बाद शहरी या ग्रामीण क्षेत्र का चयन कर आवेदन पत्र भरना होगा. आवेदन में परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे. आवेदन सबमिट होते ही उसकी स्थिति की जानकारी मोबाइल पर SMS के माध्यम से मिलती रहेगी.

देने होंगे ये डॉक्युमेंट्स 

ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार का फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर की फोटो, आवासीय और आय प्रमाण पत्र जरूरी हैं. इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) भी अपलोड करना होगा. 

Also read: वोटर लिस्ट के बाद अब राशन कार्ड की बारी, बिहार में 54 लाख से ज्यादा नाम काटने की तैयारी, लिस्ट में आपका नाम तो नहीं?

बढ़ेगी पारदर्शिता 

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का कहना है कि इस ऑनलाइन व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और एलीजिबल लाभुकों को समय पर राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा सकेगा. सरकार की इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel