[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Railway Update: पांच साल बाद सिवान से समस्तीपुर के बीच दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन…

Railway Update: पांच साल बाद सिवान से समस्तीपुर के बीच दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन…

0
Railway Update: पांच साल बाद सिवान से समस्तीपुर के बीच दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन…
Railway Update: पांच साल बाद सिवान से समस्तीपुर के बीच दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन...

Railway Update: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाला बिहार के सीवान जंक्शन से समस्तीपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. ऐसे यात्रियों के लिए खुशखबरी है, वे जल्द ही काफी आराम से सफर जारी रख सकेंगे. बता दें कि यात्रियों की सुविधा व सहूलियत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने सीवान से समस्तीपुर के बीच एक जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की पेशकश की है.

बता दें कि सीवान से समस्तीपुर के बीच चलने वाली 5021/5022 पैसेंजर इंटरसिटी ट्रेन कोरोना काल से हीं बंद है. इससे सुबह के समय पटना, छपरा और हाजीपुर जाने वाले सिवान और छपरा के लोगो को काफी परेशानी होती थी. इस ट्रेन को पुनः चलाने के लिए रेलवे ने मंजूरी दे दिया है. पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन के संचालन के लिए अनुमति मिल गई है. यात्रियों की सहूलियत हेतु अब जल्द ही यह ट्रेन पटरियों पर दौड़ते हुए नजर आएगी.

ट्रेन की टाइमिंग

सीवान से समस्तीपुर को जाने वाली 5022 पैसेंजर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे सीवान जंक्शन से खुलेगी और छपरा 5:45 बजे पहुंचेगी, अपने गंतव्य स्थान समस्तीपुर पूर्वाह्न 11.40 में पहुंचेगी. जबकि वापसी में 5021 समस्तीपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन शाम 4:00 बजे समस्तीपुर से खुलकर छपरा रात्रि 9:35 पर पहुंचेगी.

छपरा 10 मिनट ठहराव के बाद 9:45 बजे रात्रि में खुलकर सीवान 11:15 में पहुंचेगी. वहीं ट्रेन का ठहराव पचरुखी, दुरौंधा, चैनवा, महेंद्रनाथ हाल्ट, छपरा के एकमा, दाउदपुर, कोपा सम्होता,टेकनिवास,छपरा, गोल्डिंगगंज, डुमरी जुआरा, बारागोपाल, पंचपटिया देवरिया, अवतार नगर,राम दयालु नगर, मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौट, सिहो, ढोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर रुकेगी

Previous article BECIL Recruitment 2024: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका जल्द करें आवेदन
Next article आर्यन मर्डर केस में तेजस्वी यादव के दो भतीजे गिरफ्तार, गोपालगंज से पटना तक हड़कंप
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel