[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

0
क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन
राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री

Rabri Devi Awas Patna: बिहार की सियासत में इन दिनों 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास, जिसमें पूर्व सीएम राबड़ी देवी पूरे परिवार के साथ रह रहीं, वह चर्चा में बना हुआ है. भवन निर्माण विभाग की तरफ से भेजे गए नोटिस के मुताबिक आज आवास खाली कर देने की अंतिम तारीख है. लेकिन अब तक यह क्लियर नहीं हो पाया है कि लालू परिवार कहां शिफ्ट करेगा.

राबड़ी देवी के सामने क्या-क्या हैं 3 ऑप्शन?

राबड़ी देवी अगर आज आवास खाली कर देतीं हैं तो, उनके सामने फिलहाल 3 ऑप्शन हैं.

पहला- सरकार की तरफ से आवंटित किया गया 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास. लेकिन इस आवास में अब तक काम चल रहा है. कमरों में अब तक रंगाई-पुताई का काम जारी है और साफ-सफाई भी पूरी तरह से नहीं हो पाई है. इसके अलावा भी कई काम चल रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि लालू परिवार यहां शिफ्ट नहीं हो सकता है.

दूसरा- निजी आवास. कौटिल्य नगर में बन रहा बंगला और महुआ बाग में तैयार हो रहा बंगला. इसमें भी लालू परिवार की शिफ्ट होने की चर्चा थी लेकिन इन दोनों बंगले में भी निर्माण प्रक्रिया जारी है. दोनों बंगला रहने लायक अभी बनकर तैयार नहीं है. ऐसे में निजी आवास के लिए भी संभावना जताई जा रही है कि लालू परिवार यहां शिफ्ट नहीं हो सकता है.

तीसरा- 1 पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव का आवास. माना जा रहा है कि राबड़ी देवी, लालू प्रसाद और पूरा लालू परिवार कुछ दिनों के लिए यहां शिफ्ट हो सकता है. लेकिन तेजस्वी यादव के आवास पर शिफ्ट होने को लेकर सिर्फ दावे किए जा रहे हैं, अब तक कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सरकार से मांगी थी सामानों की लिस्ट

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने सरकार को लेटर लिखकर नए सरकारी आवास में मौजूद सामानों की लिस्ट मांगी थी. जानकारी के मुताबिक, सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था. साथ ही विभाग की ओर से दिए गए सभी सरकारी सामान की आधिकारिक लिस्ट भी मांगी है. ताकि बंगला सौंपते समय हर सामान का रिकॉर्ड से मिलान किया जा सके.

क्या कोई हो सकती है कार्रवाई?

भवन निर्माण विभाग की तरफ से 22 जून को राबड़ी देवी को जो नोटिस जारी किया गया था, उसमें यह स्पष्ट लिखा गया था कि एक हफ्ते के भीतर यानी कि 29 जून तक बंगला खाली कर दिया जाए. 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है. लेकिन बंगला खाली नहीं होने की वजह से वह शिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं. अगर एक हफ्ते में बंगला खाली नहीं होगा तो नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में अब सवाल है कि क्या राबड़ी देवी आवास खाली करेंगी या फिर सरकार कोई कानूनी कार्रवाई करेगी?

Also Read: बिहार के इन 24 जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

Previous article हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बाबा बूढ़ानाथ धाम, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
Next article भागलपुर मंडी अपडेट : सोने-चांदी की कीमत में वृद्धि, दाल और अनाज के दाम स्थिर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel