‘राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना पड़ेगा आवास’, लेशी सिंह बोलीं- सरकारी बंगले से मोह माया नहीं रखनी चाहिए
Rabri Awas: बिहार में राबड़ी आवास खाली करने पर सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेता जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. इस बीच मंत्री लेशी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राबड़ी देवी को हर हाल में आवास खाली करना पड़ेगा. सरकारी बंगले से किसी को मोह माया नहीं रखनी चाहिए.
Rabri Awas: सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने कहा, राबड़ी देवी को हर हाल में बंगला खाली करना पड़ेगा. सरकारी आवास किसी का नहीं हो जाता है. उससे किसी को इतनी मोह माया नहीं रखनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज होती है. सरकार विधि सम्मत कार्रवाई करेगी. किसी भी स्थिति में उन्हें आवास खाली करना होगा.
लेशी सिंह बोलीं- मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित है बंगला
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग की ओर से उनका आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का नोटिस भेजा गया है. इसके बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. विपक्ष सरकार पर निशाना साध रही जबकि सरकार कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की बात कर रही है. लेसी सिंह ने सोमवार को यह भी कहा कि 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को मंत्री नंद किशोर राम को आवास आवंटित किया गया है.
मंत्री नंद किशोर राम ने किया आग्रह
उन्होंने आगे कहा, वह गरीब तबके से आते हैं, उनको भी बाबा साहेब अंबेडकर ने अधिकार दिया है. उनको भी बड़ा बंगला मिलना चाहिए. भवन निर्माण मंत्री ने यह भी बताया कि मंत्री नंद किशोर राम ने इच्छा जाहिर की थी कि उन्हें भी बड़ा और एक सुंदर आवास चाहिए. ऐसे में उन्हें 10 सर्कुलर रोड आवंटित किया गया है. लेशी सिंह ने कहा कि बार-बार मंत्री नंदकिशोर राम हमारे कार्यालय आ रहे हैं और हमसे आवास की डिमांड कर रहे हैं.
अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सरकार पर साधा था निशाना
इससे पहले आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सरकार को निशाने पर लिया था. उन्होंने कहा था, बिहार में सत्ताधारी दल का मानना है कि विपक्ष का काम है, सरकार की हां में हां मिलाना. अगर ऐसा नहीं किया गया तो विपक्ष को टारगेट किया जाता है. सरकार दिखा रही है कि अगर तुम चुप नहीं रहे तो तुम्हारा घर ले लेंगे, तुम्हारी सुविधा ले लेंगे. इसके अलावा उन्होंने सरकार पर आरोप भी लगाया था.
Also Read: भागलपुर से मुंगेर तक 3 साल में तैयार होगा मरीन ड्राइव, 22 हजार एकड़ में बनेगा नया टाउनशिप
