[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार राबड़ी देवी के हीरे वाले कंगन की EOU करेगी जांच? JDU MLC ने लिखा लेटर, उठाए कई सवाल

राबड़ी देवी के हीरे वाले कंगन की EOU करेगी जांच? JDU MLC ने लिखा लेटर, उठाए कई सवाल

0
राबड़ी देवी के हीरे वाले कंगन की EOU करेगी जांच? JDU MLC ने लिखा लेटर, उठाए कई सवाल
छोटू छलिया को कंगन देती राबड़ी देवी (बाएं) और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार (दाएं)

Rabri Devi Diamond Bangle Controversy: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बर्थडे पर एक कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने भोजपुरी सिंगर छोटू छलिया को हीरे का कंगन गिफ्ट किया था. अब उस कंगन को लेकर सियासत तेज हो गई है. जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने ईओयू को लेटर लिखकर जांच की मांग की है. ऐसे में अब ईओयू इस पर क्या एक्शन लेती है, यह देखने वाली बात होगी.

नीरज कुमार ने लेटर में लिखा, जन्मदिन समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से गायक छोटू छलिया को मूल्यवान हीरे का कंगन दिया गया. छोटू छलिया ने खुद यह बात कही है. दूसरी तरफ कंगन को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं.

एमएलसी ने सवाल उठाते हुए की मांग

ऐसे में जदयू एमएलसी ने मांग की है कि कंगन की वास्तविक कीमत, खरीद का स्रोत, भुगतान का माध्यम, कर अनुपालन और आय के स्रोत की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए. इस तरह से सवाल उठाते हुए उन्होंने जांच की मांग की. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा, अगर कंगन के मूल्य या प्रकृति को लेकर भ्रामक जानकारी दी गई है, तो उसकी भी निष्पक्ष जांच की जाए.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 10.59.55 Am 4
फोटो पर क्लिक कर करें रजिस्टर

इन सभी एंगल से जांच करने की मांग की

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने अपने लेटर में यह भी लिखा कि पहले भी राबड़ी देवी पर जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की ओर से चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. कोर्ट की ओर से दोषी मानते हुए आरोप पत्र गठित किया जा चुका है. जनहित और वित्तीय पारदर्शिता की दृष्टि से यह जरूरी है कि सक्षम एजेंसियां इन एंगल पर जांच करें-

  1. संबंधित कंगन की वास्तविक प्रकृति, मूल्य और बाजार कीमत का स्वतंत्र मूल्यांकन
  2. खरीद बिल, भुगतान स्रोत, स्वामित्व और उपहार हस्तांतरण की परिस्थितियों का सत्यापन
  3. आयकर अधिनियम, 1961 के तहत जरूरी डिस्क्लोजर और टैक्स लायबिलिटी की जांच
  4. बेनामी लेन-देन (निषेध) अधिनियम, 1988 (संशोधित) के संभावित पहलुओं की जांच
  5. अगर कोई अनुसूचित अपराध या अवैध आय का स्रोत रिफ्लेक्ट हो तो धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के तहत जांच.
  6. किसी भी प्रकार की अघोषित संपत्ति, कर चोरी, वित्तीय अनियमितता या भ्रामक सार्वजनिक प्रस्तुतीकरण की जांच.

इस वजह से जांच करने की कही बात

इस तरह से राबड़ी देवी के हीरे वाले कंगन को लेकर हलचल तेज हो गई है. कई तरह की बयानबाजी हो रही है. लालू प्रसाद के 79वें बर्थडे वाले दिन यह पूरा मामला हुआ. जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने लेटर में बताया कि जनहित और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांच की मांग की जा रही है.

Also Read: ‘हर हाल में तय समय सीमा में पूरी हो विकास योजनाएं’ बिहार में उद्योग-टाउनशिप लैंड पर सीएम सम्राट का आदेश

Previous article संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Next article बीआरएबीयू में एलुमनी मीट, 44 साल बाद मिला 1980-82 बैच, अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया से पहुंचे एलुमनी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel