शराब पीकर हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार
भवानीपुर थाना क्षेत्र
By Prabhat Khabar News Desk |
November 3, 2024 6:44 PM
भवानीपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र के सोनदीप पंचायत के केमई गांव में शराब के नशे में हो-हंगामा करते युवक को थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि केमई वार्ड संख्या 3 निवासी रविंद्र सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. केमई गांव के छोटी -बड़ी काली मंदिर में काली पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था. इसी क्रम में शराब के नशे में युवक हंगामा मचा रहा था. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि युवक का मेडिकल जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
