[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

0
दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

भवानीपुर . टीकापट्टी-पूर्णिया एसएच 65 पर दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक भवानीपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सुपौली पंचायत के वार्ड 6 निवासी शैलेन्द्र राम का पुत्र सिंटू कुमार बताया गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि सिंटू शुक्रवार की देर संध्या अपनी बाइक से रूपौली जा रहा था. रूपौली जाने के दौरान दरगाहा गांव के नजदीक विपरीत दिशा से एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद बाइक सवार सिंटू राम जहां गंभीर रूप से घायल हो गया , वहीं दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर घटनास्थल से भाग निकला. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल सिंटू राम को इलाज के लिए रुपौली रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने सिंटू राम की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया. पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में सिंटू राम की मौत हो गयी. घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel