[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बनमनखी में ठंड लगने से युवक की गयी जान

बनमनखी में ठंड लगने से युवक की गयी जान

0
बनमनखी में ठंड लगने से युवक की गयी जान

– पूर्णिया जिले में इस सीजन ठंड से अबतक तीन मौत प्रतिनिधि, बनमनखी. एक युवक को नींद में ही ठंड लगने के बाद तीन बार हिचकी आयी और जबतक में परिजन कुछ समझ पाते उसने दम तोड़ दिया. प्रखंड के कोशीशरण देवोत्तर पंचायत के मलिनियां गांव वार्ड नं 6 में बीती रात यह घटना हुई. मृतक जयकृष्ण कुमार (28) मलिनिया वार्ड 6 के स्व. सरयुग मंडल का पुत्र था. इस बाबत एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि मलिनिया वार्ड 6 में 28 वर्षीय जयकृष्ण कुमार को ठंड लगने से मौत हो गई. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर हमने घटना की तहकीकात की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक का पत्नी आरती देवी ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया कि मेरा पति शनिवार रात खाना खा कर सोने गया. रात्रि एक बजे के आसपास अचानक तीन बार हिचकी ली और उसकी मौत हो गई. आवेदन के आलोक में थाना में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर, मृतक युवक की पत्नी आरती देवी की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन है. रोती बिलखती आरती बार बार बेहोश हो रही थी. जयकृष्ण की मौत से सभी सकते में हैं. मौत की सूचना मृतक के परिजनों ने शनिवार की सुबह आठ बजे के आसपास सरसी पुलिस को दी. घटना की सूचना पर एसडीपीओ सुबोध कुमार और सरसी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच तहकीकात की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel