[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया कमाने के लिए पंजाब जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

कमाने के लिए पंजाब जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

0
कमाने के लिए पंजाब जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

पूर्णिया. कोर्ट स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. घटना शनिवार की देर रात में हुई. मृतक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के भोकराहा पिपरा विशनपुर गांव निवासी दिलीप ऋषि के पुत्र साजन ऋषि के रूप में की गई है.घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. अंधेरा होने के कारण रात में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, लेकिन सुबह होते ही परिजनों ने साजन की पहचान की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया. जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है. देर रात लगभग दो बजे परिजनों को साजन की मौत की खबर मिली, जिससे कोहराम मच गया.परिजनों ने बताया कि साजन के घर की माली हालत अत्यंत दयनीय है.बूढ़ी मां और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी. इसी आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए वह मजदूरी करने पंजाब जाने की तैयारी में था.उसे रात के समय पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से जन सेवा एक्सप्रेस पकड़नी थी. स्टेशन जाने से पहले वह शाम को अपने ससुराल कोर्ट स्टेशन के पास गया था, जहां से वह ट्रेन पकड़ने के लिए निकला था.मृतक के चचेरे चाचा दुलारचंद ऋषि एवं अन्य परिजनों ने इस घटना पर संदेह व्यक्त किया है. उनका कहना है कि यह महज एक सामान्य दुर्घटना नहीं लग रही है. परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साजन को जानबूझकर ट्रेन के आगे धक्का दिया गया है. परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, ताकि मौत की गुत्थी सुलझ सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel