[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया लोडेड कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दो फरार

लोडेड कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दो फरार

0
लोडेड कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दो फरार

बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने रंगरा चौक पर वाहन जांच के क्रम में लोडेड देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि हथियार एवं कारतूस के साथ ही युवक से एक बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया है. हथियार के साथ गिरफ्तार युवक रविशंकर कुमार उर्फ रौशन कुमार ग्राम लक्ष्मीपुर भुजंगी टोला थाना रघुवंशनगर जिला पूर्णिया के विरुद्ध युक्तिसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. फरार दो युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार रघुवंशनगर थाना के एएसआई मुन्ना कुमार यादवने रविवार 8.45 बजे रंगरा चौक पक्की सड़क पर वाहन जांच कर रहे थे. इसी क्रम में कंचन टोला की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी बिहारीगंज की तरफ जा रहे थे. पुलिस जांच को देखकर मोटरसाइकिल छोड़ भागने लगे. पुलिस बल ने खदेड़कर रविशंकर को पकड़ लिया. लेकिन दो अपराधी भागने में सफल रहे. रविशंकर की तलाशी के क्रम में उसके पास से एक सिल्वर रंग का लोडेड देसी कट्टा , दो कारतूस ,एक मोबाइल फोन एवं एक बाइक बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक ने पूछताछ कर क्रम में भागने वाले युवक की पहचान मनीष कुमार तथा राकेश कुमार यादव पता लक्ष्मीपुर भुजंगी टोला थाना रघुवंशनगर जिला पूर्णिया बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel