बंगलुरु में वैशाली की किशोरी से यौनशोषण मामले में युवक गिरफ्तार

श्रीनगर

By Abhishek Bhaskar | February 6, 2026 6:02 PM

श्रीनगर. किशोरी के अपहरण मामले में पांच महीने से फरार चल रहे एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामला चनका पंचायत से संबंधित थाना कांड संख्या 90-2025 दिनांक 13 अगस्त 2025 से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने बताया गिरफ्तार युवक चनका पंचायत के चिरैया रहिका विजयनगर गांव निवासी है. बताया गया कि गिरफ्तार युवक बंगलुरु में मजदूरी का काम करता था. इसी दौरान जिला वैशाली की किशोरी के संपर्क में आयी थी और उसे शादी का झांसा देकर उसका यौनशोषण किया. फिर लड़की को छोड़कर अपने घर चनका विजयनगर वार्ड संख्या तेरह आ गया. इस बीच पीड़िता आधार का पता लेकर उसके घर पहुंच गई परंतु युवक एवं उनके घर वाले ने शादी से इनकार कर दिया. पंचायत के फैसले को भी नहीं माना. आखिरकार पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 90 -2025 दर्ज किया. प्राथमिकी अभियुक्त संजीव कुमार साकिन चिरैया रहिका थाना श्रीनगर को बनाया गया. तब से पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी. आखिरकार वह हत्थे चढ़ ही गया.