तेलडीहा मेला में दंगल आज

रामनवमी के अवसर

By Abhishek Bhaskar | March 27, 2026 5:38 PM

रुपौली. रामनवमी के अवसर पर टीकापट्टी पंचायत के तेलडीहा गांव में 28 मार्च को अंतर राज्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है. इसमें दूसरे राज्य से पुरुष व महिला पहलवान आयोजन में शामिल हो रहे हैं. वहीं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाहर से आये कलाकार जागरण का कार्यक्रम 28 मार्च और 29 मार्च को होगा. मेले के सफल बनाने को लेकर ग्रामीण जोर शोर से लगे हुए हैं. मौके पर आयोजन को लेकर अध्यक्ष देवनारायण यादव, सचिव सनोज चौबे, उपाध्यक्ष रामप्रीत यादव, डॉक्टर हरिराम यादव, राजू यादव, अभय झा, पवन यादव, पलटू शर्मा एवं समस्त तेलडीहा ग्राम वासी मौजूद थे.