अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के रखरखाव पर कार्यशाला

रूपौली

By Abhishek Bhaskar | February 19, 2026 5:48 PM

रूपौली. रूपौली प्रखंड के सिंहपुर दियारा पंचायत के अपशिष्ट प्रबंधन इकाई पर एसएलडब्लूएम परिसंपत्तियों का रखरखाव एवं प्रबंधन विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के सभी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रशिक्षण हेतु उपस्थित रहे.प्रशिक्षण उपरांत स्वच्छता पर्यवेक्षक को प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज रूपेश कुमार तथा प्रखंड समन्वयक लवली कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किया . इस मौके पर कार्यपालक सहायक राकेश कुमार, वार रूम कर्मी शंकर शर्मा भी उपस्थित रहे.