[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बिजली की लचर व्यवस्था पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, बिजली कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

बिजली की लचर व्यवस्था पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, बिजली कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

0
बिजली की लचर व्यवस्था पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, बिजली कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

भवानीपुर. नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों, बार-बार ट्रांसफाॅर्मर खराब होने और अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान महिलाओं ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. वार्ड संख्या 12 कबीर टोला सहित विभिन्न वार्डों की महिलाओं ने वार्ड पार्षद सह स्थायी सशक्त समिति सदस्य मनीष महतो के नेतृत्व में बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया. महिलाओं का कहना था कि पुराने और जर्जर तारों के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कई जगह तार नीचे लटक रहे हैं, जबकि चिंगारी निकलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं. इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है. मनीष महतो ने कहा कि नगर पंचायत के कई हिस्सों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. बरसात के मौसम में लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है. समय रहते सुधार नहीं किया गया तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. वहीं वार्ड संख्या पांच के पार्षद पति मनीष कुमार भगत ने बताया कि सर्वोदय आश्रम चौक के समीप अधिक लोड के कारण ट्रांसफाॅर्मर बार-बार जल जाता है. अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विभाग केवल आश्वासन मिल रहा है. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता दशरथ मंडल ने आश्वस्त किया कि जल्द ही संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. चार दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel