पूर्णिया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :
पूर्णिया सेंट्रल जेल से हैदराबाद ले जाकर तेलंगाना पुलिस कर रही पूछताछपूर्णिया. अंतरराज्यीय ज्वेलरी लूट गिरोह के शातिर सदस्य योजना बनाने से लेकर योजना को अंजाम देने तक पुलिस से बचने के लिए एक स्पेशल मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए आपस में संवाद करते हैं. तेलंगाना पुलिस को इस प्रकार का इनपुट मिला है. इसी आधार पर बिहार निवासी सरगना सुबोध सिंह को हैदराबाद ले जाकर तेलंगाना पुलिस सख्ती से पूछताछ में जुटी है. सरगना सुबोध पूर्णिया सेंट्रल जेल में बंद हैं. कोर्ट के निर्देश पर उसे तेलंगाना ले जाया गया है. हैदराबाद के करीमनगर के पीएमजे ज्वेलर्स में 3 मई को दिनदहाड़े 82.02 लाख रुपए की ज्वेलरी लूटकांड से यह मामला जुड़ा है. पूरे पुलिस महकमे की भी इस बात पर नजर है कि आखिर किस मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से इतना फुलप्रूफ प्लान गिरोह बनाता है.