चम्पानगर-केनगर सड़क पर जलजमाव लोगों ने किया जाम

केनगर

By Abhishek Bhaskar | March 22, 2026 5:30 PM

केनगर. नगर पंचायत चम्पानगर से सटे टीवीएस एवं होंडा शोरूम के सामने कचहरी बलुआ से वाया चम्पानगर बाजार केनगर तक जाने वाली सड़क मसूरिया पूर्व गांव में पिछले कई सालों से जर्जर है. सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं. शनिवार की सुबह तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से टूटी सड़क पर जलजमाव हो जाने बाद सुलभ आवाजाही में परेशानी हो जाने के कारण रविवार की सुबह मसुरिया पूर्व गांव के वासियों ने सड़क पर बांस बल्ली से जाम कर विरोध प्रदर्शन किया . स्थानीय निवासी एसबीआई के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक जगदीश प्र. यादव ने बताया कि यह सड़क करीब एक दशक पहले बनी थी, लेकिन एक साल के भीतर ही खराब होने लगी. अब स्थिति यह है कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है . बारिश के जलजमाव ने अब स्थायी जलजमाव का रूप ले लिया है जिससे रोजाना दुर्घटनाएं होना आम हो बात हो गयी है. विरोध प्रदर्शन में शामिल विरेन्द्र यादव, चतुरानंद यादव, ललन यादव आदि लोगों ने बताया अगर जर्जर सड़क पर जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो जनआंदोलन तेज कर दिया जाएगा.