[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बैंकिंग के आधुनिकतम लेन देन तकनीक से रूबरू हुए ग्रामीण

बैंकिंग के आधुनिकतम लेन देन तकनीक से रूबरू हुए ग्रामीण

0
बैंकिंग के आधुनिकतम लेन देन तकनीक से रूबरू हुए ग्रामीण

पूर्णिया. वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता और किसान चौपाल कार्यक्रम के तहत डगरुआ के बेलगच्छी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सौजन्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें शाखा प्रबंधक संदीप कुमार का सहयोग एवं जिला अग्रणी प्रबंधक मिथिलेश कुमार द्वारा मार्गदर्शन किया गया. सर्वप्रथम शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने सभी उपस्थित किसानों और ग्राहकों को स्वागत किया. उन्होंने केसीसी ऋण और जीविका ऋण पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान एवं पशुपालक किसानों पर भी चर्चा की. भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक (सेवानिवृत्त) अजय कांत झा वित्तीय साक्षरता सलाहकार ने कार्यक्रम में सभी का अभिनंदन करते हुए वित्तीय सह डिजिटल लेनदेन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की और ग्रामीणों को जागरुक किया. श्री झा ने लोगों से नियमित बचत करने तथा बजट बनाकर खर्च करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक कहता है करो सही शुरुआत, बनो वित्तीय-स्मार्ट. छोटी छोटी बचत से बड़ी बचत होती है और बूंद बूंद से ही घडा भरता है. बचत की आदतें सभी को अपनाने की जरूरत है. उन्होंने सभी को डिजिटल लेनदेन करने के लिए प्रेरित करते हुए गोपनीय जानकारी किसी को शेयर नहीं करने का सुझाव दिया. साथ ही किसी तरह के लोभ अथवा किसी प्रकार के भय की स्थिति में भी गोपनीयता बनाए रखने को कहा. इस मौके पर साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 और लोकपाल टोल फ्री नंबर 14448 के बारे में भी जानकारी दी गयी. श्री अमिताभ ने जीविका दीदीयों को जीविका ऋण पर विशेष जानकारी दी. कार्यक्रम के अन्त में शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया. फोटो. 23 पूर्णिया 16- डिजिटल वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहक एवं अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel