मौलाना की जल्द रिहाई करे यूपी पुलिस : अख्तरूल
बैसा
By Abhishek Bhaskar |
April 3, 2026 6:24 PM
बैसा. हाल में यूपी पुलिस द्वारा पकड़े गये एक मौलाना की जल्द रिहाई की मांग विधायक अख्तरूल ईमान ने की है. प्रेस कांफ्रेंस में विधायक अख्तरूल ईमान ने गिरफ्तारी के तरीके पर भी सवाल उठाये. विधायक ने कहा कि एक दूसरे की धार्मिक आस्थाओं का सम्मान ना सिर्फ भारतीय धर्मनिरपेक्षता का मूल मंत्र है बल्कि इस्लाम सहित सभी धर्मो का सिद्धांत है. उन्होंने धर्मगुरू के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इसे मानवाधिकार के विरूद्ध बताया. विधायक ने कहा कि मौलाना की गिरफ्तारी से मुस्लिमों में काफी नाराजगी एवं रोष व्याप्त है. विधायक अख्तरूल ईमान ने मुख्यमंत्री , गृहमंत्री , बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग , बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग को लिखित रूप से आवेदन देकर इस मामले से संबंधित पुलिस पदाधिकारी के विरूद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
