[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया में दो सीओ निलंबित, अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा

पूर्णिया में दो सीओ निलंबित, अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा

0
पूर्णिया में दो सीओ निलंबित, अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा

मामला सामूहिक अवकाश (हड़ताल) का

पूर्णिया जिले में सामूहिक अवकाश (हड़ताल) और प्रशासनिक कार्यों में कथित बाधा को लेकर अंचलाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गयी है. जिला प्रशासन ने पांच अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा था, जो अब तक प्राप्त नहीं होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 मार्च से सामूहिक अवकाश पर जाने, मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में अवरोध उत्पन्न करने, मुख्य सचिव के निर्देशानुसार अंचल स्तर पर आयोजित साप्ताहिक बैठकों (सोमवार एवं शुक्रवार) में असहयोग करने तथा उपमुख्यमंत्री-सह-भूमि सुधार मंत्री के जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में बाधा डालने के आरोप लगाए गये हैं. इसके अलावा भारत की जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को प्रभावित करने का प्रयास भी आरोपों में शामिल है. इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए समाहर्ता, पूर्णिया ने विभागीय आदेश के आलोक में पांच अंचलाधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्र ‘प्रपत्र-क’ गठित कर विभाग को कार्रवाई हेतु भेजा था. जिन अंचलाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है, उनमें श्रीनगर की अंचलाधिकारी निकिता अग्रवाल, पूर्णिया पूर्व के अंचलाधिकारी संजीव कुमार, कसबा की अंचलाधिकारी रीता कुमारी, के. नगर के अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार तथा जलालगढ़ के अंचलाधिकारी सबीहुल हसन शामिल हैं. विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निकिता अग्रवाल (श्रीनगर) एवं संजीव कुमार (पूर्णिया पूर्व) को निलंबित कर दिया गया है. अन्य अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच की प्रक्रिया जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel