बालूघाट में दो बाइक की टक्कर में दोनों चालक घायल
श्रीनगर
By Abhishek Bhaskar |
March 5, 2026 6:02 PM
श्रीनगर. पूर्णिया- श्रीनगर मार्ग के बालू घाट के निकट दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार के दिन दो बजे की घटित बतायी गयी. जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल चालक पूर्णिया की ओर से आ रहा था . दूसरा चालक श्रीनगर से मोटरसाइकिल से पूर्णिया की ओर जा रहा था. इसी दरम्यान बालूघाट के निकट दोनों मोटरसाइकिल चालक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई .इसमें दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों को मदद से इलाज हेतु जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया है जहां घायल का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार दोनों घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी थी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
