PURNIA : ग्रोसरी दुकान के गोदाम से चोरी मामले में दो गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के जलालगढ़ स्थित ग्रोसरी दुकान के गोदाम से सामानों की चोरी करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया.
By AMIT KR SINHA |
May 12, 2026 3:47 PM
पूर्णिया के जलालगढ़ से निकेश राय की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिले के जलालगढ़ स्थित ग्रोसरी दुकान के गोदाम से सामानों की चोरी करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मुख्यालय बाजार के दुकानदार किशन चौधरी ने 7 मई को आवेदन दिया था कि उसके गोदाम से कुछ अज्ञात चोर सामानों की चोरी कर रहे थे. इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिखाया गया. जिसके आधार पर जलालगढ़ थाना कांड संख्या 100/26 के तहत मामला दर्ज करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया और अन्य संलिप्त आरोपी की तलाश जारी है. दोनों गिरफ्तार में मिश्रीनगर निवासी रंजन यादव, जलालगढ़ वार्ड संख्या 5 निवासी सचिन कुमार साह है. दोनों गिरफ्तार में एक के घर से चार गैलेन फॉर्च्यून बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि इस तरह के सामान जलालगढ़ के कुछ होटल चाय नाश्ता की दुकानों में ही बिक्री कर देते थे....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
