शराब के नशे में दो को पकड़ा

केनगर थाना पुलिस

By ARUN KUMAR | April 19, 2026 5:55 PM

केनगर. केनगर थाना पुलिस ने संध्या एवं प्रातः गश्ती के दौरान दो अलग अलग जगहों पर से दो व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया. दोनों गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभियुक्त में थाना क्षेत्र के ही विषहरिया बनियापट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय नूनूलाल राम और शिशवा गांव निवासी 24 वर्षीय कन्हैया कुमार है.