ट्रक ने सड़क किनारे लगी ऑटो में मारी टक्कर, दो रेफर
दो रेफर
By Prabhat Khabar News Desk |
May 6, 2024 10:54 PM
कसबा. बीती देर रात कसबा थानाक्षेत्र के एनएच 57 के लीची बगान के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इससे ऑटो पर सवार चालक सहित दो व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया. जहां से दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान नगर परिषद कसबा के पार्क टोल निवासी मो अजमेर एवं लल्लू ठाकुर के रूप में हुई है. वही घटना को अंजाम देकर ट्रक सहित भाग रहे ट्रक चालक को स्थानीय युवाओं ने जलालगढ़ के समीप पकड़ कर कसबा पुलिस को सौंप दिया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
