[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया श्रद्धांजलि सभा में शहीद अजीत सरकार को किया नमन, लगाये नारे

श्रद्धांजलि सभा में शहीद अजीत सरकार को किया नमन, लगाये नारे

0
श्रद्धांजलि सभा में शहीद अजीत सरकार को किया नमन, लगाये नारे

पूर्णिया से रिपोर्ट :

पूर्णिया. शहीद अजीत सरकार,शहीद हरेंद्र शर्मा,शहीद अफाकुर रहमान के 28वें शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को पूर्णिया शहर के आर.एन. शाह चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और शहीद अजीत सरकार अमर रहे,शहीद अफाकुर रहमान अमर रहे शहिद हरेंद्र शर्मा को लाल सलाम के नारे लगाए. इसके साथ ही पूर्व विधायक स्व. माधवी सरकार की पूण्य तिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी श्रद्धासुमन अर्पित किया.

अजीत सरकार के सपनों को मंजिल तक पहुंचाना है

इस मौके पर माकपा जिला सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह ने कहा कि शहीद अजीत सरकार के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान को पूर्णिया सहित पूरे राज्य की जनता कभी नही भूल पाएगी. उन्होंने कहा कि शहीद अजीत सरकार के सपनों को मंजिल तक पहुंचाना है. उनके परिवार वालों उनके सहयोगी और समर्थकों की न्याय नही मिला है. उनके हत्यारे को अभी तक पकड़ा नही गया और उन्हें सजा नही मिली. श्री सिंह ने कहा कि शहीद अजीत सरकार द्वारा बसाये गए भूमिहीन गरीबों को शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर उजाड़ने की साजिश की जा रही है. उन्होंने गरीबों को उजाड़ने से पहले उनके रहने और रोजी रोटी की वैकल्पिक व्यवस्था कीजानी चाहिए.

मौके पर ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में पर शहीद अजीत सरकार की पुत्री डॉ रीमा सरकार,विकास कुमार, कॉमरेड सुदीप सरकार,सुधिलाल मुंडा, गुड्डू महतो, मो लुकमान, मो कुलेमान, नारायण राम, वकील यादव, मो अख्तर, शंकर ऋषि, पवन ऋषि, चंदन उरांव़़, कां सूर्य नारायण चौहान, कां इंदिरा देवी, कां राजू ऋषि, कां रघुनाथ उरांव, कां रामू ऋषि सहित आमजन, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए और शहीद अजीत सरकार को श्रद्धांजलि अर्पित किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel