[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया दिन के एक बजे नगर निगम चौराहे पर लगा महाजाम

दिन के एक बजे नगर निगम चौराहे पर लगा महाजाम

0
दिन के एक बजे नगर निगम चौराहे पर लगा महाजाम

पूर्णिया. मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे नगर निगम चौराहे पर महा जाम लग गया. जो जहां था वहीं जम सा गया. करीब एक घंटे तक उक्त चौराहे पर यातायात बिलकुल ठहर सी गयी. इसके बाद इस होकर सभी वाहनें रूक कर या लगभग सरक सरक कर आगे बढती रहीं. दरअसल यह चौराहा पांच ओर से आनेवाली सड़कों का मिलन स्थल है जहां हर दिन कोर्ट कचहरी, स्कूल कॉलेज सहित विभिन्न सरकारी काम काज के सिलसिले में हजारो लोगों के अलावा छोटे बड़े स्कूली बसों, परिवहन निगम की बसों, चार पहिया वाहन, ऑटो, टोटो सहित बाईक और ठेला वगैरह का भी इसी रास्ते से आना जाना लगा रहता है. इसी क्रम में मंगलवार को उक्त चौक पर लगे महाजाम में काफी देर तक लोग फंसे रहे. जिसे जहां भी जगह मिली उसी में फंसकर रह गया. इसका नतीजा यह हुआ कि समाहरणालय के मुख्य द्वार के पश्चिमी भाग से लेकर नगर निगम चौराहा, कलाभवन रोड, कचहरी रोड, पुलिस लाईन टैक्सी स्टैंड रोड में वाहनें ठहरी रहीं जबकि इस जाम को देखकर अनेक लोगों ने अपनी वाहनों को वापस मोड़ लिया. इस दरम्यान स्कूल से वापस लौट रहे छोटे बच्चों से लेकर छात्राएं, कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे बुजुर्गों सहित महिलायें भी इस जाम का शिकार बनीं. काफी देर बाद उधर से गुजर रही पुलिस वाहन के जवानों ने यातायात को सुचारू करवाया तब जाकर इस रास्ते पर आवागमन सामान्य हो सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel