[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बकरीद की नमाज अदा के बाद आज अल्लाह तआला से बंदगी कर मांगेंगे अमन की दुआ

बकरीद की नमाज अदा के बाद आज अल्लाह तआला से बंदगी कर मांगेंगे अमन की दुआ

0
बकरीद की नमाज अदा के बाद आज अल्लाह तआला से बंदगी कर मांगेंगे अमन की दुआ

बकरे की कुर्बानी के बाद नमाज अता कर आज निभायी जाएगी हर रस्म

मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने बकरीद की तमाम तैयारियों को दिया फाइनल टच

बकरीद की खरीदारी को लेकर गुलजार रहे शहर से गांव तक के सभी बाजार

पूर्णिया. कुर्बानी का त्योहार बकरीद यहां गुरुवार को मनाया जाएगा. बकरीद यानी ईद-उल-अजहा के मौके पर सुबह की विशेष नमाज अदा करने के बाद पैगंबर हजरत इब्राहिम के अल्लाह के प्रति त्याग और समर्पण को याद करते हुए हर रस्म को पूरे अकीदत के साथ निभायी जाएगी. विशेष नमाज के साथ देश और दुनिया में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी जाएगी. इसके बाद तमाम अकीदतमंद कुर्बानी की परंपरा का निर्वाह करते हुए अन्य रश्में निभाएंगे. यही वजह है कि गुरुवार को बकरीद का त्योहार मनाने की तैयारियों को आज फाइनल टच दिया गया. र रस्म निभाई जाएगी. बारिश का मौसम देखते हुए मस्जिदों और ईदगाहों में पहले से ही पूरी तैयारी की गई है. इस बीच नमाज एवं अन्य रस्मों के लिए भी तैयारी को अंतिम रुप दिया गया. मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी हैं. इधर, बाजारों में भीड़ भी आज बढ़ी रही.

किराना, सेवई व कपड़ा बाजार भी रहे गुलजार

बकरीद यानी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर शहर के सभी बाजार पूरी तरह त्योहारी रंग में नजर आए. सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आयी. शहर के भट्ठा बाजार, खजांची बाजार, मधुबनी बाजार, खुश्कीबाग, लाइन बाजार और गुलाबबाग में लगी दुकानों पर सेवई, नून रोटी, सूखे मेवे, कपड़े, काॅस्मेटिक व घरेलू सामानों की खरीदारी जम कर की गई. बकरीद पर भी ईद की तरह मुस्लिम परिवारों में स्वादिष्ट सेवईं और कई पारंपरिक पकवान बनाए जाएंगे. इसी को लेकर बाजारों में सेवई की दुकानों पर खास चहल-पहल रही. इसके लिए एक तरफ जहां किराना आइटमों की जमकर खरीदारी की गई वहीं दूसरी तरफ कुर्ता-पैजामा के लिए कपड़े के अलावा बच्चों के जींस शर्ट, फ्रॉक , सलवार और दुपट्टा की भी खरीददारी की गई. लाइन बाजार बड़ी मस्जिद सेवई विक्रेता कयूम जफर ने बताया कि बकरीद में सेवई से अधिक नून रोटी की अधिक बिक्री होती है.

कुर्बानी के लिए 90 हजार तक बिका बकरा

बकरीद में कुर्बानी के लिए जिले में जिन लोगों ने पहले ही गांव जाकर खरीदारी कर ली वे सस्ते में निबट गये पर जो लोग हाट के भरोसे रहे उन्हें महंगी खरीदारी करनी पड़ी. गुरुवार को दी जानेवाली कुर्बानी के लिए और रविवार से अब तक लोगों ने जम कर शीशाबाड़ी और डगरुआ हाट में बकरा बाजार से खरीदारी की जहां अलग-अलग नस्ल और अलग-अलग साइज के बकरों की बिक्री हुई. शहर में भी गांवों से ही बकरा की खरीदारी की गई जबकि शहर के कई लोगों ने पन्द्रह दिन पहले गांव में जाकर बकरा खरीद कर रख लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार 10 हजार से 90 हजार तक बकरा के दाम लगाए गये.

————————

आज यहां होगी बकरीद की नमाज

होस्पीटल ईदगाह – 6.30 बजे सुबह

सज्जादिया ईदगाह- 7.30 बजे सुबह

जामा मस्जिद – 8.30 बजे सुबह

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel