दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, पूर्णिया रेफर

धमदाहा

By Abhishek Bhaskar | February 27, 2026 12:06 AM

धमदाहा. धमदाहा थानाक्षेत्र के धरहहर जबुनिया में गुरुवार के 3 बजे करीब दो बाइक में आमने- सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गये. बाइक सवार जहीर आलम, अकरमुल अंसारी व दूसरी बाइक पर बच्ची लाल मेहता घायलों में शामिल हैं. दोनों बाइक के बीच अमारी जाने के क्रम में आमने सामने यह भिड़ंत हुई.सभी घायल को पुलिस लेकर धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल आयी जहां प्राथमिक उपचार कर पूर्णिया रेफर कर दिया गया. तीनों की स्थिति बहुत ही नाजुक थी.