[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया अफवाह से रहें सावधान, जिले में आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं, सेवाएं निर्बाध रूप से चालू : प्रभारी सचिव

अफवाह से रहें सावधान, जिले में आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं, सेवाएं निर्बाध रूप से चालू : प्रभारी सचिव

0
अफवाह से रहें सावधान, जिले में आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं, सेवाएं निर्बाध रूप से चालू : प्रभारी सचिव

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने अधिकारियों के साथ की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक

पूर्णिया. बिहार सरकार जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव एवं पूर्णिया जिले के प्रभारी सचिव संतोष कुमार मल्ल ने जिले के आला अधिकारियों एवं पेट्रोलियम कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में एक समीक्षा बैठक की. जिले में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की इस बैठक में अधिकारियों ने एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर गहन समीक्षा की. बैठक के बाद प्रधान सचिव श्री मल्ल ने पत्रकारों को बताया कि जिले में रसोई गैस की उपलब्धता एवं वितरण में कहीं कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि ईरान और हार्मूज को लेकर जिस तरह समाज में भ्रांति फैली उससे लोग पैनिक हुए जिससे उन्हें परेशानी उठानी पडी. इसे लेकर प्रधान सचिव द्वारा लगातार उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. इसी कड़ी में की गयी कार्रवाई का फीडबैक प्राप्त करने के लिए विभिन्न जिलों के प्रभारी सचिव द्वारा उनके जिले में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है. प्रधान सचिव श्री मल्ल ने बताया कि अनेक स्थानों के निरीक्षण के क्रम में पेट्रोलियम कम्पनियों के रीजनल कार्यालय और बॉटलिंग प्लांट का भी जायजा लिया गया. जहां फिलहाल उनके टैंकर के आने के मात्र तीन से पांच दिनों के इन्तजार का समय चल रहा है. इसे सुधारने के लिए कहा गया है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के पास बेहतर स्टॉक उपलब्ध है. लोगों को दुष्प्रचार और अफवाहों से सावधान रहने की जरुरत है. काफी बेहतर व्यवस्था की गयी है. इस फीडबैक की जानकारी उन्हें दी जायेगी. मौके पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत, उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार सहित आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सदर एसडीओ, आपूर्ति पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी, नगर आयुक्त, सिविलसर्जन व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

25 हजार घरों को पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य

पीएनजी कनेक्शन पर उन्होंने कहा कि जिले में शहर के लिए इसका टार्गेट 25 हजार घरों को कवर करना है.इनमें से लगभग 7 हजार घरों में इसके कनेक्शन लग चुके हैं जबकि 17 हजार के करीब आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. इस कार्य को और गति देने की जरूरत है. इसके लिए संसाधनों एवं कर्मियों को पूरा करने हेतु उच्चतर स्तर पर योजना बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में पटना में आयोजित बैठक में सारी जानकारी दी जायेगी. अभी प्रति दिन 35 से 50 घरों में पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं. इस और आगे बढाने का प्रयास किया जाएगा.

जिले में मांग से अधिक यूरिया उपलब्ध

उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस के लिए भी नये कनेक्शन दिए जा रहे हैं. उर्वरकों की उपलब्धता पर श्री मल्ल ने बताया कि यूरिया की जो मांग इस जिले में हैं, उसका 140 प्रतिशत यहां उपलब्ध है जो मांग से ज्यादा मात्रा में है. खाद्य सामग्रियों के मूल्यों को लेकर भी प्रेजेंटेशन में जो बातें सामने आयीं वो व्यवस्थित है और पूरी तरह नियंत्रण में है. जिले में स्थापित किये गये नियंत्रण कक्ष की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि ग्राहकों से फीड बैक के लिए उनसे बातें की गयी जिसमें उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel