[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया भोगा भटगामा में स्थापित हो सरकारी डिग्री कॉलेज : विजय खेमका

भोगा भटगामा में स्थापित हो सरकारी डिग्री कॉलेज : विजय खेमका

0
भोगा भटगामा में स्थापित हो सरकारी डिग्री कॉलेज : विजय खेमका

पूर्णिया. बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन पूर्णिया के सर्वांगीण विकास से जुड़े मुद्दों को विधायक विजय खेमका ने सदन में प्रमुखता से रखा.सत्र के दौरान शून्यकाल में विधायक ने पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत केजीपी प्लस टू उच्च विद्यालय, भोगा भटगामा की लगभग सात एकड़ भूमि पर छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की योजनानुसार सरकारी डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की मांग सरकार से की. इसी क्रम में विधायक ने खुश्कीबाग कृषि फार्म की 40 एकड़ भूमि पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का आग्रह कृषि मंत्री से किया. उन्होंने कहा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से पूवोत्तर बिहार के किसानों को उन्नत खेती का लाभ मिलेगा और कृषि आय में वृद्धि होगी. विधायक ने सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से बिहार सरकार की भूमि को अवैध बंदोबस्तधारियों के कब्जे से मुक्त कराकर वहां पर जनहितकारी योजनाओं के निर्माण की मांग उठाई. साथ ही पूर्णिया शहर के मध्य प्रवाहित पवित्र सौरा नदी को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करने हेतु ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में रखा, जिससे शहर की सुंदरता बढ़े और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिले. कृषि से जुड़े एक अन्य महत्वपूर्ण विषय पर विधायक ने आलू फसल का समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित करने की याचिका सरकार को दी. इसके अलावा दीवानगंज डिमिया छतरजान रोड में दीपक मंडल के घर से हनुमान मंदिर तक कच्ची सड़क को पक्की कराने का निवेदन भी सदन में दिया गया. सत्र के उपरांत विधायक श्री खेमका ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री से मुलाकात कर पूर्णिया के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों गौरा सुहवा, हरदा छोबिघिया, सिकंदरपुर मदारपुर, मरंगा मुर्गी फार्म, अब्दुल्लानागर नीलगंज कोठी एवं बसगामा महादलित टोला में आधुनिक सामुदायिक भवन के शीघ्र निर्माण हेतु आग्रह पत्र सौंपा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel