पूर्णिया विवि की गतिविधियों से गवर्नर को वीसी ने कराया अवगत

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने गवर्नर सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की

By ARUN KUMAR | March 23, 2026 7:45 PM

पूर्णिया. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने गवर्नर सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर कुलपति ने कुलाधिपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया. मुलाकात के दौरान कुलपति प्रो. सिंह ने पूर्णिया विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रहे नवाचारों, सुधारात्मक प्रयासों तथा भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला. कुलाधिपति ने इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और विश्वविद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया. कुलपति ने विशेष रूप से यह जानकारी दी कि पूर्णिया विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल को लागू करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय है. इस उपलब्धि को जानकर कुलाधिपति ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की.