[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया स्नातक सत्र 2025-29 प्रथम सेमेस्टर को नियमित रखने में पूर्णिया विवि पिछड़ा, सेमेस्टर टू पर बढ़ा दबाव

स्नातक सत्र 2025-29 प्रथम सेमेस्टर को नियमित रखने में पूर्णिया विवि पिछड़ा, सेमेस्टर टू पर बढ़ा दबाव

0
स्नातक सत्र 2025-29 प्रथम सेमेस्टर को नियमित रखने में पूर्णिया विवि पिछड़ा, सेमेस्टर टू पर बढ़ा दबाव

पूर्णिया. स्नातक सत्र 2025-29 प्रथम सेमेस्टर को नियमित रखने में पूर्णिया विवि पिछड़ गया है. इसे लेकर सेमेस्टर टू को लेकर दबाव बढ़ गया है. प्रथम सेमेस्टर, दिसंबर 2025 की परीक्षाओं में बाधा उत्पन्न होने के कारण यह नौबत आयी है. नतीजतन पूर्णिया विवि को 11.4.2026 की द्वितीय पाली से लेकर दिनांक 16.42026 तक की सभी परीक्षा स्थगित करनी पड़ी. अब जो नयी तारीख घोषित की गयी है, वह भी 15 दिन के बाद की है. लगभग मध्य मई तक परीक्षा होगी. उसके बाद मूल्यांकन और टैबुलेशन होगा. ऐसे में जून में ही प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित हो पाने की संभावना है. फिर ग्रीष्मावकाश शुरू हो जायेगा. ग्रीष्मावकाश के तुरंत बाद सेमेस्टर टू की परीक्षा लेने की चुनौती खड़ी हो जायेगी. आंतरिक परीक्षा लेने के बाद ही मुख्य परीक्षा होगी. इधर, विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्णिया विश्वविद्यालय, के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक (यूजी) सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 सत्र 2025–29 की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी. जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 08 मई 2026 से 12 मई 2026 तक संचालित होंगी. प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से 01:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम के तहत विभिन्न विषयों के एमजेसी , एइसी , एसईसी एवं वीएसी की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगी. प्रमुख विषयों में मनोविज्ञान , दर्शनशास्त्र , संगीत , हिन्दी, अंग्रेजी , समाजशास्त्र , इतिहास , भूगोल , अरबी , परसियन , संस्कृत , मैथिली , बांग्ला , गांधी विचार , भौतिकी , रसायन शास्त्र , वनस्पति विज्ञान , जंतु विज्ञान , गणित , वाणिज्य , भूगर्भ शास्त्र , सांख्यिकी , गृह विज्ञान आदि शामिल हैं. परीक्षा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे प्रधानाचार्य विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि एवं पाली में परीक्षा केंद्र पर समय से उपस्थित हों तथा विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel