पुत्रों ने मिलकर की पिता की पिटाई

मीरगंज थाना क्षेत्र

By Prabhat Khabar News Desk | September 14, 2024 7:22 PM

धमदाहा. मीरगंज थानाक्षेत्र में बीते दिनों पुत्रों ने मिलकर अपने पिता की पिटाई कर दी. पीड़ित 60 वर्षीय अशोक शर्मा के मुताबिक विगत मंगलवार को दिन में उसके पुत्र कृष्णा कुमार एवं गुरु प्रसाद ने बेरहमी से उसे पीटा जिससे वह घायल हो गए. इसके बाद मीरगंज थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. मीरगंज थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि सूचना मिली है .अशोक शर्मा के दोनों पुत्रों को बुलाकर न्यायसंगत पहल की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है