[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया एलुमनाई नेटवर्क को प्लेसमेंट गतिविधियों से जोड़ेगा पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

एलुमनाई नेटवर्क को प्लेसमेंट गतिविधियों से जोड़ेगा पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

0
एलुमनाई नेटवर्क को प्लेसमेंट गतिविधियों से जोड़ेगा पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

– प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समिति की बैठक में प्राचार्य ने दिये अहम निर्देश पूर्णिया. पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय (पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग) में शुक्रवार को प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समिति की बैठक में बीते 24 जनवरी को हुए रोजगार मेले की सफलता पर चर्चा की गयी. साथ भविष्य की प्लेसमेंट रणनीति पर विस्तार से विमर्श हुआ. बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि महाविद्यालय आनेवाले समय में छात्रों के शैक्षणिक विकास, तकनीकी दक्षता एवं रोजगारपरक कौशल पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा. उन्होंने जोर दिया कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप नियमित कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएं. मॉक इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन एवं सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाए. अधिकाधिक कंपनियों से संपर्क स्थापित कर प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाने पर बल दिया. साथ ही एलुमनाई नेटवर्क को प्लेसमेंट गतिविधियों से जोड़े जाने की आवश्यकता जतायी. प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने कहा कि 24 जनवरी को आयोजित रोजगार मेला संस्थान के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि रही. इसमें 100 से अधिक छात्रों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नियुक्ति का अवसर प्राप्त हुआ. उन्होंने इसे टीमवर्क, सुनियोजित तैयारी एवं छात्रों की मेहनत का परिणाम बताया. बैठक में रोजगार मेले की संपूर्ण प्रक्रिया कंपनियों से समन्वय, छात्रों के लिए पूर्व-प्रशिक्षण सत्र, साक्षात्कार की व्यवस्था तथा कंपनियों से प्राप्त फीडबैक की क्रमवार समीक्षा की गई. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र में और बड़े स्तर पर प्लेसमेंट ड्राइव एवं रोजगार मेला आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक छात्रों को लाभ मिल सके. अंत में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी टीपीओ एवं समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे निरंतर प्रयासों के माध्यम से संस्थान को प्लेसमेंट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel