[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया डिजिटल जनगणना में तेजी लाने को लेकर चार्ज पदाधिकारी ने की समीक्षा

डिजिटल जनगणना में तेजी लाने को लेकर चार्ज पदाधिकारी ने की समीक्षा

0
डिजिटल जनगणना में तेजी लाने को लेकर चार्ज पदाधिकारी ने की समीक्षा

बनमनखी. बनमनखी के नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को भारत की पहली डिजिटल जनगणना को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार ने की.बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई.चार्ज पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान प्रगणक टैब एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्र करते पाए गए.उन्होंने सभी प्रगणकों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम 25 घरों का डाटा सीएमएमएस पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना कार्य में तेजी लायी जा सके.उन्होंने कहा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए.चार्ज पदाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने सभी कर्मियों को यथाशीघ्र जनगणना कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.बैठक में सिटी मैनेजर वैभव आनंद, कंप्यूटर ऑपरेटर ऋषि कुमार, कार्यालय सहायक मनोहर प्रसाद गुप्ता, अनुदेशक संजय कुमार पासवान सहित जनगणना कार्य में लगे सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel