[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जिला राज्य पुस्तकालय का जल्द होगा कायाकल्प, 2.56 करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन

जिला राज्य पुस्तकालय का जल्द होगा कायाकल्प, 2.56 करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन

0
जिला राज्य पुस्तकालय का जल्द होगा कायाकल्प, 2.56 करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन

सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा नया पुस्तकालय

पूर्णिया. जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े जिला राज्य पुस्तकालय का जल्द ही कायाकल्प होनेवाला है. करीब 2 करोड़ 56 लाख की लागत से बनने वाला यह नया पुस्तकालय सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा जिससे छात्रों तथा पाठकों को सभी सुविधाओं से युक्त बेहतरीन वातावरण मिलेगा. इसमें जी 2 तल का नया भवन बनेगा. नये पुस्तकालय भवन में ग्राउंड फ्लोर पर अत्याधुनिक लाइब्रेरी रूम बनाया जायेगा. इसमें सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी. ग्राउंड फ्लोर का कुल क्षेत्रफल 422.55 वर्ग मीटर का होगा. इसमें लाइब्रेरी रूम, शौचालय, पुस्तकालय अध्यक्ष का कक्ष तथा सीढ़िया होंगी. प्रथम तथा द्वितीय तल 296.35 वर्ग मीटर का होगा. प्रथम तथा द्वितीय तल पर स्टडी हॉल, शौचालय, लाइब्रेरियन रूम का निर्माण कराया जायेगा. नये भवन में पुस्तकों को रखने तथा पाठकों के लिए जरूरी सभी फर्नीचर उपलब्ध रहेगा. नये भवन के निर्माण से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं खासकर निम्न आय वर्ग के छात्र छात्राओं को बहुत मदद मिलेगी.

पुस्तकालय की जर्जर हालत पर डीएम ने जतायी चिंता

डीएम कुंदन कुमार ने जिला राज्य पुस्तकालय पूर्णिया का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होने पुस्तकालय की जर्जर भवन देखकर चिंता जतायी. उन्होने शिक्षा विभाग के कनीय अभियंता से जिला राज्य पुस्तकालय के नये भवन के डिटेल्ड प्लान्ड रिपोर्ट तथा एस्टीमेट मंगवाया. कनीय अभियंता नये भवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग के कनीय अभियंता को एक सप्ताह के अंदर पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य चालू करने का निर्देश दिया.निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया,कनीय अभियंता, शिक्षा विभाग, प्रभारी जिला राज्य पुस्तकालय पूर्णिया तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डीएम ने पढ़ाई कर रहे छात्रों से की बातचीत

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने पुस्तकालय में पढ़ाई कर रहे छात्रों से बातचीत की. पढ़ाई कर रहे छात्र आनंद गुप्ता के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है. इसी प्रकार रोहित कुमार ने भी बताया कि उनके द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है. दोनो छात्रों के द्वारा सुविधाओ को बढ़ाने के लिए जिला पदाधिकारी से आग्रह किया गया.

1952 में स्थापित हुआ था जिला राज्य पुस्तकालय

गौरतलब है कि जिला राज्य पुस्तकालय पूर्णिया 1952 में स्थापित हुआ था. पुस्तकालय में कुल दस हजार पुस्तक हैं तथा कुल 892 निबंधित सदस्य हैं. वर्तमान में जिला राज्य पुस्तकालय में प्रतिदिन 15 छात्र पुस्कालय में बैठकर पढ़ाई करने आते हैं. वर्तमान में पुस्तकालय का उपयोग करने वाले छात्र से प्रति माह मात्र दो रुपये की राशि ली जाती है.

फोटो- 28 पूर्णिया 1- राज्य पुस्तकालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel