[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया एग्रो मॉडल पार्क के रूप में विकसित होगा गुलाबबाग मेला ग्राउंड : खेमका

एग्रो मॉडल पार्क के रूप में विकसित होगा गुलाबबाग मेला ग्राउंड : खेमका

0
एग्रो मॉडल पार्क के रूप में विकसित होगा गुलाबबाग मेला ग्राउंड : खेमका

पूर्णिया. गुलाबबाग मेला ग्राउंड को एग्रो मॉडल पार्क के रुप में विकसित किया जाएगा. यह पार्क आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा. इसमें अत्याधुनिक क्रॉप, फूड,प्लांट,ग्रीन एरिया, कैफेटेरिया, मिनी ऑडिटोरियम, बच्चों के लिए प्लेग्राउंड की व्यवस्था रहेगी ताकि कृषि बाजार विकास के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा. पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने बताया कि इसके लिए उन्होंने सदन में मांग रखी है. उनकी कोशिश है कि गुलाबबाग को नया लुक दिया जा सके. उन्होंने उम्मीद जतायी किजल्द ही सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल करेगी. इसके अलावा उन्होंने उन्होंने बताया पूर्णिया सीमांचल का प्रमुख कृषि केंद्र है और यहां इस प्रकार एग्रो पार्क के निर्माण से किसानों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा. विधायक श्री खेमका ने दानवीर भामाशाह की जयंती को पूर्णिया में सरकारी महोत्सव का दर्जा देने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि भामाशाह का त्याग और राष्ट्रसेवा का इतिहास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, इसलिए राज्य सरकार को अपने संरक्षण में पूर्णिया में दानवीर भामाशाह जयंती महोउत्सव मानने की स्वीकृति देनी चाहिए. श्री खेमका ने बांग्ला भाषी छात्र-छात्राओं के हित में बांग्ला भाषा की पाठ्यक्रम पुस्तकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग भी मुखर रुप से रखी. इसके अलावा उन्होंने सदन में पूर्णिया विश्वविद्यालय परिसर में तीन वर्ष पूर्व निर्मित 10 कमरों के आधुनिक भवन को जर्जर छात्रावास में रह रहे छात्रों को स्थानांतरित करने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है और नए भवन का उपयोग शीघ्र प्रारंभ होना चाहिए. श्री खेमका ने पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के एमआर रोड बिलरिया काला दियरा से संथाल टोला तक की कच्ची सड़क को पक्की करने का निवेदन दिया. विधायक ने फार्मासिस्ट भर्ती में सेवा अवधि के आधार पर आयु एवं अंकों मेंअधिमान्यता प्रदान करने संबंधी आग्रह पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया. विधायक ने कहा कि पूर्णिया सहित सीमांचल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और राज्य सरकार के सहयोग से विभिन्न विकास योजनाओं पर सकारात्मक कार्रवाई हो रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की संकल्पित नीतियों के माध्यम से पूर्णिया का निरंतर विकास सुनिश्चित होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel