[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया चुनाव आयोग की अनूठी पहल, बुजुर्ग व दिव्यांग घर बैठे कर सकेंगे वोट

चुनाव आयोग की अनूठी पहल, बुजुर्ग व दिव्यांग घर बैठे कर सकेंगे वोट

0
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, बुजुर्ग व दिव्यांग घर बैठे कर सकेंगे वोट

-8,768 हैं 85 वर्ष से ऊपर आयु वाले मतदाताओं की संख्या

-19,746 है पूर्णिया जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या

पूर्णिया. अब बुजुर्गों और दिव्यागजनों को वोट देने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. एेसे लोगों की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने अनूठी पहल की है. अब 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांगजन घर बैठे मतदान कर सकते हैं.यह जानकारी जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने यह व्यवस्था की है. इससे बुजुर्ग व लाचार मतदाताओं को बूथ तक आने-जाने की समस्या से राहत मिलेगी और वे आसानी से मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगता वाले व्यक्ति घर से ही अपना वोट डाल सकेंगे. इसके लिए चुनाव आयोग ने विशेष प्रबंध किये हैं. पूर्णिया जिले में 85 वर्ष से ऊपर आयु वाले मतदाताओं की संख्या 8,768 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 19,746 है.

कैसे मिलेगी आपको सुविधा

इसके लिए पात्र मतदाताओं को अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क करना होगा. बीएलओ उन्हें एक निर्धारित फॉर्म देंगे, जिसे भरकर वापस करना होगा. इसके बाद निर्वाचन विभाग द्वारा घर पर ही मतदान की व्यवस्था की जाएगी. बीएलओ मतदाता की पात्रता की जांच करेंगे और यदि वे 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं या दिव्यांगता के कारण मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते तो घर पर मतदान की अनुमति दी जाएगी. अधिकारी ने बताया कि घर बैठे वोट डालने की सुविधा का फायदा उठाने के लिए इच्छुक वोटर्स को पहले फॉर्म 12डी भर कर रिटर्निंग अफसर के पास जमा कराना होगा. इसके अलावा दिव्यांग लोगों (40 फीसदी से अधिक) को आवेदन के साथ दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी दाखिल करना होगा.इसके बाद, सुरक्षा अधिकारियों के साथ मतदान अधिकारियों की एक टीम मतदाताओं के वोट लेने के लिए उनके निवास पर जायेगी. वोटिंग पोस्टल बैलेट से होगी. इसकी पूरी जानकारी संबंधित प्रत्याशी को दे दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel