[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया मैराथन दौड़ में विजेताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

मैराथन दौड़ में विजेताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

0
मैराथन दौड़ में विजेताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

जिला स्तरीय मिनी मैराथन–2026 का हुआ सफल आयोजन पूर्णिया. ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’अभियान के तहत शनिवार को खेल भवन सह व्यायामशाला, पूर्णिया में प्रातः जिला स्तरीय मिनी मैराथन (बालिका प्रतियोगिता) का सफल आयोजन किया गया. महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अंशुल कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होने कहा कि बेटियां आज प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं तथा खेल के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ है. इस प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की लगभग 250 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.प्रतियोगिता के अंत में शीर्ष दस विजेताओं को जिला पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया.प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ट्रॉफी, ट्रैक सूट, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.वहीं चतुर्थ से दशम (4–10) स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को टी-शर्ट, लोअर, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह मिशन शक्ति नोडल पदाधिकारी सुगंधा शर्मा, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा, वरीय उपसमाहर्ता (आपदा), जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह, वित्तीय विशेषज्ञ सूरज कुमार, लेखा सहायक पुष्कर कुमार सुमन, कार्यालय सहायक शुभम पांडेय, आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel