[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया धान की सरकारी खरीद की तिथि हुई समाप्त, पूर्णिया पहुंचा लक्ष्य के करीब

धान की सरकारी खरीद की तिथि हुई समाप्त, पूर्णिया पहुंचा लक्ष्य के करीब

0
धान की सरकारी खरीद की तिथि हुई समाप्त, पूर्णिया पहुंचा लक्ष्य के करीब

एक अप्रैल से रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद हुई शुरू

पूर्णिया. किसानों से धान की सरकारी खरीद की आखिरी तिथि 31 मार्च की समाप्ति के बाद पूर्णिया जिला अपने खरीद के निर्धारित लक्ष्य के बिलकुल करीब पहुंच गया. बताते चलें कि 2025-2026 खरीफ विपणन वर्ष में सहकारिता विभाग द्वारा इस जिले को 103388 एमटी धान की खरीद का लक्ष्य दिया गया था जिसके बदले में निर्धारित आखिरी तारीख की समाप्ति के बाद जिले के विभिन्न प्रखंडों के 16324 किसानों से कुल 103261.909 मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी. इसमें सबसे ज्यादा धान की खरीद डगरुआ प्रखंड में की गयी जहां 10541.210 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गयी. दूसरा स्थान बनमनखी प्रखंड का रहा जहां कुल 10400.424 मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी. जबकि सबसे कम खरीद भवानीपुर प्रखंड में हुई जहां 4020.226 एमटी धान अधिप्राप्त किया गया. मालूम हो कि जिले के 14 प्रखंडों में 215 पैक्सों एवं 9 व्यापार मंडलों के माध्यम से कुल 103261.909 मीट्रिक टन धान की खरीद निर्धारित लक्ष्य के बिलकुल करीब रही. बताते चलें कि जिले में पहली नवम्बर 2025 से धान की सरकारी खरीद शुरू की गयी थी. वर्ष 2025-2026 विपणन वर्ष में विभाग ने किसानों के साधारण धान के लिए 2369 रूपये तथा ग्रेड A धान के लिए 2389 रूपये प्रति क्विंटल दर तय की थी.

इस वर्ष 160 रूपये से बढ़कर गेहूं का एमएसपी हुआ 2585 प्रति क्विंटल

धान की अधिप्राप्ति के बाद सहकारिता विभाग 1 अप्रैल से रबी मौसम की फसल गेहूं की खरीद में जुट गया है. विभाग के जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रवी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए फिलहाल 35 पैक्सों का चयन किया गया है इसके अलावा समितियों को और बढाने की तैयारी की जा रही है. दूसरी ओर भारतीय खाद्य निगम ने भी गेहूं की खरीद को लेकर मंडल स्तर पर व्यवस्था कर रखी है और पूर्णिया के अलावा अररिया, कटिहार और किशनगंज में अपने क्रय केंद्र खोल रखे हैं. मिली जानकारी के अनुसार इस दफा सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल का भाव निर्धारित किया है. जो गत वर्ष की तुलना में 160 रूपये अधिक है. वहीं सहकारिता विभाग द्वारा जिले को 72 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया है जबकि भारतीय खाद्य निगम पूर्णिया मंडल द्वारा प्रत्येक जिलों के लिए 10 मीट्रिक टन. उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि गेहूं की खरीद को लेकर डोर टू डोर किसानों से संपर्क किया जा रहा है. इसके अलावा बैनर और पोस्टर के जरिये भी किसानों तक सूचनाएं पहुंचाई जा रही है. इधर सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गेहूं खरीद शुरू होने के पहले दिन पहली जनवरी को के नगर प्रखंड में गेहूं की खरीद की गयी है.

बोले अधिकारी

जिले में सहकारिता विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के करीब धान की खरीद की गयी है. अब 1 अप्रैल से रवी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो गयी है. फिलहाल 35 पैक्सों का चयन किया गया है. इसकी संख्या को बढाने का प्रयास जारी है साथ ही गेहूं उत्पादक किसानों से बाजार भाव कम मिलने की स्थिति में सरकारी क्रय केन्द्रों पर अपनी पैदावार को लाने के लिए कहा जा रहा है जहां उनके लिए सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है.

अजीत कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी

फोटो. 1 पूर्णिया 12

———

क्या है सुविधा

– गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल- गत वर्ष की तुलना में 160 रूपये अधिक- 48 घंटे के अन्दर किसानों की राशि का भुगतान – सहकारिता विभाग पूर्णिया का लक्ष्य 72 मीट्रिक टन – भारतीय खाद्य निगम पूर्णिया का लक्ष्य 10 मीट्रिक टन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel