गड्ढा खोदने के छह महीने बाद भी नहीं बनी पुलिया, हल्की बारिश में ही आवागमन हुआ बाधित

हल्की बारिश में ही आवागमन हुआ बाधित

By Abhishek Bhaskar | March 17, 2026 6:50 PM

बायसी. प्रखंड अंतर्गत खपड़ा पंचायत के गोहास टोला में एलओ 74 मथुरापुर से नियामतपुर पथ में पुल से 50 मीटर पहले एक पुलिया बनाने की योजना है. इसकी खुदाई करने से छह माह हो चुका है. अब बारिश का मौसम भी आने वाला है . इससे पहले एक ही बारिश में पूरा रास्ते में कीचड़ ही कीचड़ हो गया जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई.चार दिन चार चक्का वाहन का आना जाना बिल्कुल बंद रहा.ग्रामीण रब्बनक, मो. आदिल ,मो. नजीब ,मो. कालू ,मो. नजमुल का कहना है कि जब पुलिया नहीं बनाना था तो सड़क को छह माह पहले से खोदकर क्यों रखा . इससे लोगो को आने जाने में काफी परेशानी हुई. लोगों को सड़क के नीचे होकर जाना पड़ता है. इस विषय में खपड़ा मुखिया प्रतिनिधि शाहनवाज हुसैन ने इंजीनियर से फोन पर बात की . इंजीनियर राकेश कुमार ने मुखिया को आश्वासन दिया कि बरसात से पहले ही पुलिया का काम कर लिया जाएगा , जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी.