[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया स्कूल के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों पर गिरी गाज

स्कूल के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों पर गिरी गाज

0
स्कूल के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों पर गिरी गाज

– सड़क हादसे में एक छात्र की हुई थी मौत व दूसरा गंभीर – शोकॉज करते हुए शिक्षा विभाग ने वेतन पर लगायी रोक धमदाहा. धमदाहा थानाक्षेत्र के मोगलिया पुरंदहा पूर्व पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गढ़ी धरहर में बीते 27 जुलाई को छात्र प्रिंस कुमार व छात्रा शिवानी कुमारी को मध्याह्न भोजन के समय विद्यालय प्रबंधन द्वारा चम्मच लेने घर भेजा गया था. स्कूल से बाहर निकलने के बाद तेज रफ्तार बाइक की चपेट में दोनों आ गये थे. इनमें चौथी कक्षा के छात्र प्रिंस कुमार की मौत हो गयी व कक्षा दो की छात्रा शिवानी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. इस मामले में जिला शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालय गढ़ी धरहर के विद्यालय प्रधान सहित सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए तत्काल प्रभाव से वेतन पर रोक लगाने की कार्रवाई की है. विभाग द्वारा जारी पत्र में उक्त घटना में विद्यालय प्रबंधन को दोषी बताया गया है. इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि जांचोपरांत पाया गया कि विद्यालय में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापक की लापरवाही ,कार्य के प्रति उदासीनता एवं दबंगई के फलस्वरूप यह स्थिति उत्पन्न हुई.विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों में अनुशासनहीनता एवं विभागीय आदेश की अवहेलना परिलक्षित होती है जिसपर विभाग ने कार्यवाई शुरू की है. बीईओ कुमारी कुंदन ने बताया कि शोकॉज करते हुए वेतन पर रोक लगायी गयी है. प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने की विभाग को कोई सूचना नही है. कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी. इधर, धमदाहा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कश्यप ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन नही दिया गया है. आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel