[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बुकिंग के चार दिन के भीतर रसोई गैस की डिलेवरी उपभोक्ताओं को कराने पर प्रशासन का फोकस

बुकिंग के चार दिन के भीतर रसोई गैस की डिलेवरी उपभोक्ताओं को कराने पर प्रशासन का फोकस

0
बुकिंग के चार दिन के भीतर रसोई गैस की डिलेवरी उपभोक्ताओं को कराने पर प्रशासन का फोकस

पूर्णिया. पश्चिम एशिया संकट के बीच जिले में एलपीजी एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सामान्य रखने पर प्रशासन का फोकस है. जिला प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी एवं उपभोक्ताओं से की जा रही अपील से घरेलू उपभोक्ताओं को थोड़ा विलम्ब से ही सही लेकिन लगातार कुकिंग गैस की बुकिंग एवं सप्लाई जारी है. होम डिलेवरी भी अमूमन रिफिल बुकिंग के तीन से चार दिनों के भीतर बनी हुई है. सभी गैस एजेंसी संचालक द्वारा क्रमवार बुकिंग के अनुसार ही गैस की आपूर्ति की जा रही है. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि गैस आपूर्ति में निगरानी, समय समय पर छापेमारी और ग्राहकों की शिकायत दूर करने का कार्य जिले में लगातार किया जा रहा है. रसोई गैस की खपत कम करने पर महिलाओं का विशेष ध्यान घरेलू उपभोक्ताओं ने भी रसोई गैस के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया है. गृहिणियों ने भी वर्तमान हालात के मद्देनजर भोजन पकाने की तकनीक में बदलाव लाते हुए कम गैस खपत होने वाले बर्तनों और बिजली चालित उपकरणों की मदद से रसोई गैस की आपूर्ति के साथ तालमेल बना लिया है. मेडिकल कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्बाध आपूर्ति जिला प्रशासन की ओर से खासतौर पर सरकारी अस्पतालों एवं शिक्षण संस्थानों के मेस के लिए निर्बाध गैस की आपूर्ति का निर्देश दिया गया है. इस वजह से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में जीविका दीदी की रसोई की ओर से अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन की आपूर्ति की जा रही है. पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भी गैस की आपूर्ति निर्बाध हो रही है. होटलों और रेस्टुरेंट में वैकल्पिक ईंधन का भी उपयोग विभिन्न होटलों और रेस्टूरेंट में कमर्शियल गैस की आवश्यकतानुसार आपूर्ति में कमी का असर अब नजर आने लगा है. इनके अलावा छोटे मोटे चाय नाश्ते और फास्ट फ़ूड के कारोबारियों पर भी कमर्शियल गैस को लेकर परेशानी बनी हुई है. हालांकि होटल और रेस्टुरेंट संचालकों द्वारा इसके विकल्प के रूप में कोयले और डीजल की भट्ठी का इस्तेमाल किया जा रहा है . छोटे मोटे कारोबारी बिजली और कोयले का सहारा ले रहे हैं. जिले के विभिन्न होटलों और रेस्टुरेंटों के मेन्यू में भी परिवर्तन दिख रहे हैं. उनके द्वारा वैसे आइटम को अपने मेनू से हटा दिया गया है जिनके लिए बार बार अथवा अधिक समय तक गैस का इस्तेमाल किया जाता है. कई होटल और रेस्टुरेंट संचालकों ने बताया कि फिलहाल पुरानी दर पर ही ग्राहकों को खाद्य सामग्री दी जा रही है. कंंट्रोल रूम क्रियाशील, शिकायतों का त्वरित निष्पादन यदि किसी उपभोक्ता को गैस के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करानी है तो वे आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर: 06454-242319/242317/242320 पर सम्पर्क करें. प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है. 15 मार्च से 4 अप्रैल तक कुल 285 शिकायतें एलपीजी गैस से संबंधित आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर प्राप्त हुई है. इसमें से 277 का निष्पादन करा दिया गया है. ———— जिले में रसोई गैस व्यवस्था कुल बॉटलिंग प्लांट : 02 (मरंगा व धमदाहा) बॉटलिंग प्लांट से सप्लाई: पूर्णिया, कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल के 11 जिले कुल गैस एजेंसी : 71 ——————— जिले में पीएनजी की स्थिति पीएनजी कनेक्शन :लगभग 7 हजार घर कनेक्शन को आवेदन: 17 हजार दैनिक कनेक्शन : प्रतिदिन 35 से 50 घर ————————— चार अप्रैल का आंकड़ा कुल मांग : 8965 सिलेंडर कुल वितरण : 7936 सिलेंडर रक्षित स्टॉक : 20469 सिलेंडर ———————————— फोटो. 5 पूर्णिया 4-सड़क किनारे स्थित नास्ते की दुकान पर लोग 5- गैस की डिलीवरी देने जा रहा वाहन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel