कपड़ा धोने के दौरान गड्ढे में किशोर डूबा, तलाश जारी

बैसा

By Abhishek Bhaskar | March 11, 2026 6:22 PM

बैसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शीशा बाड़ी पंचायत के खाड़ी टोला अफजलपुर वार्ड नंबर 11 निवासी गुलमहमद का 15 वर्षीय पुत्र दिलजहां शीशा बाड़ी पुल के नजदीक बना गड्ढे में कपड़ा धोने दौरान डूब गया . उसकी तलाश की जा रही है. यह घटना बुधवार को लगभग 10 बजे दिन की है. वहीं घटना की सूचना प्रशासन को मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई .समाचार लिखे जाने तक दिल जहां की खोजबीन नदी में जारी रही. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि युद्धस्तर पर खोजबीन जारी है. वहीं घटना के चलते परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हो गया है.