इवीएम मशीन लाने के लिए टीम यूपी रवाना

इवीएम मशीन लाने के लिए टीम यूपी रवाना

By Prabhat Khabar News Desk | June 28, 2020 8:44 AM

पूर्णिया. आगामी विधान सभा निर्वाचन के लिए इवीएम मशीन एवं वीवीपैट लाने के लिए जिला से टीम उत्तर प्रदेश के सोनभद्र एवं गाजियावाद के लिए अलग-अलग टीम रवाना हो गयी. उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरूद्ध प्रसाद यादव ने बताया कि इवीएम व वीवीपैट मशीन लाने के लिए जिला से टीम भेजी गयी है.

इसमें उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला से 1300 वीवीपैट मशीन एवं गाजियावाद से इवीएम मशीन का 12 हजार 412 बैलेट यूनिट एवं 07 कंट्रोल यूनिट लाया जा रहा है.