[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया तीसरे चरण की अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 19 जुलाई से शुरू

तीसरे चरण की अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 19 जुलाई से शुरू

0
तीसरे चरण की अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 19 जुलाई से शुरू

पूर्णिया के 15 केंद्रों पर 21 हजार 593 परीक्षार्थी होंगे शामिल

पूर्णिया. जिले में तीसरे चरण की अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 19 जुलाई से शुरू हो रही है. इसके लिए जिला मुख्यालय में पंद्रह केंद्र बनाये गये हैं. 22 जुलाई तक चलनेवाली इस परीक्षा में 21 हजार 593 परीक्षार्थी शामिल होगें. जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ रजक ने बताया की परीक्षा को लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गयी है. जिले में कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए विभाग के आदेशानुसार कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी केंद्राधीक्षकों को दिशा निर्देश दिये गये हैं. तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 19, 20 और 21 जुलाई को एक ही शिफ्ट में होगी. पहले शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 12:00 से लेकर 2:30 बजे तक होगी. जबकि 22 जुलाई को दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा प्रारंभ होने के 02 घंटा पूर्व परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है. प्रथम पाली के लिए 07:30 बजे सुबह और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे से सघन फ्रिसकिंग कर परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश कराया जायेगा. परीक्षा प्रारंभ होने के 01 घंटा पूर्व 19 से 21 जुलाई तक एकल पाली के लिए 11:00 बजे सुबह और 22 जुलाई को प्रथम पाली के लिए 08:30 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. अभ्यर्थियों को प्रत्येक परीक्षा दिवस को अतिरिक्त ई-एडमिट कार्ड लेकर उपस्थित होना है. जिसे परीक्षा अवधि में वीक्षक को हस्ताक्षरित कर समर्पित करना है.

प्रत्येक केन्द्रों पर की गयी केन्द्राधीक्षक की नियुक्ति

महिला अभ्यर्थियों के फ्रिसकिंग के लिए एक अलग कक्ष अथवा घेरा युक्त स्थल की व्यवस्था करेंगे. प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्राधीक्षक की नियुक्ति की गयी हैं. जिन परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक है. उन परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक सहायक केन्द्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति अपने स्तर से करेंगे. इसके साथ-साथ आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्त की गयी है. जिन परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक है, उन परीक्षा केन्द्रों पर एक अतिरिक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उड़नदस्ता दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

पंद्रह परीक्षा केंद्रों में जवाहर लाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय गुलाबबाग, बीबीएम उच्च विद्यालय शिवपुरी भट्ठा बाजार, प्लस टू राजा पृथ्वी चंद माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया सिटी, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया, जिला स्कूल पूर्णिया, सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर रोड बाघमारा पूर्णिया, उर्स लाइन कान्वेंट बालिका उच्च विद्यालय पूर्णिया, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय उफरैल पूर्णिया, राजकीय पोलटेक्निक पूर्णिया, न्यू माउंट कारमेल इंगलिस स्कूल प्रभात कॉलोंनी पूर्णिया, माउंट कारमेल इंगलिस स्कूल परोरा, एमआईटी रामबाग पूर्णिया, सेंट पीटर्स स्कूल इंगलिस मीडियम पूर्णिया, ब्राइट कैरियर स्कूल, कैरियर कॉलोंनी शक्तिनगर और मिल्लिया पोलटेक्निक रामबाग पूर्णिया शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel