[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया शिविर में टीबी मरीजों की जांच व पोषण किट वितरण

शिविर में टीबी मरीजों की जांच व पोषण किट वितरण

0
शिविर में टीबी मरीजों की जांच व पोषण किट वितरण

जानकीनगर. क्लिनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया सीसीडीएसआई पूर्णिया शाखा एवं एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया एपीआई पूर्णिया चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में जानकीनगर चौपड़ा बाजार स्थित विजन पब्लिक स्कूल में क्षय रोग टीबी को लेकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को समय पर जांच व इलाज के लिए प्रेरित करना था. शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया . इस दौरान करीब 100 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित की गई. चिकित्सकों ने बताया कि संतुलित व प्रोटीन युक्त आहार से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है. शिविर में विशेष रूप से उन मरीजों की जांच की व्यवस्था की गई, जो दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी से पीड़ित थे. इस मौके पर टीबी मरीजों को मास्क वितरित कर संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया गया. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवी राम ने कहा कि सही समय पर इलाज से टीबी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू.बी. सिंह ने पौष्टिक आहार और नियमित दवा को जरूरी बताया. जबकि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.पी. सिंह ने समय-समय पर जांच कराते रहने की सलाह दी. एपीआई बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. आरके मोदी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समाज में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है. एपीआई पूर्णिया चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने टीबी के विभिन्न प्रकारों की जानकारी देते हुए समय पर पहचान और उपचार पर जोर दिया. डॉ. सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी का मुफ्त इलाज उपलब्ध है, इसलिए मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है. डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों में टीबी तेजी से फैलता है. सचिव डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने की अपील की, वहीं डॉ. गौरव सिन्हा ने समय पर दवा लेने पर बल दिया. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार पासवान, उप मुख्य पार्षद सुनील रजक, सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज भूषण सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel