[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया कछुए की चाल से बन रही स्टेट हाइवे, दो साल में महज सात किमी पीचिंग

कछुए की चाल से बन रही स्टेट हाइवे, दो साल में महज सात किमी पीचिंग

0
कछुए की चाल से बन रही स्टेट हाइवे, दो साल में महज सात किमी पीचिंग

– बायसी व अमौर के बीच में कई किमी केवल गिट्टी बिछी – आवागमन में कष्ट के साथ धूल-गर्द से सांस की हो रही परेशानी बायसी. बायसी से बहादुरगंज जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण का कार्य बीते दो वर्षों से हो रहा है . दो वर्ष बीत जाने पर भी अभी एक चौथाई भी कार्य पूरा नहीं हुआ है .बायसी से अमौर की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है . मगर पीचिंग का कार्य मात्र 7 किलोमीटर ही हुआ है . बायसी से अमौर तक के बीच में ज्यादातर जगह में गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है , जिससे एक वर्ष से लोग धूल भरे रास्ता में चलने के लिए मजबूर है . टेंपो चालक संजय कुमार का कहना है कि आज एक वर्ष से बायसी से अमौर तक धूल भरे रास्ता से आवागमन करना पड़ता है , जिससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है . सड़क पीच नहीं होने की वजह से गाड़ी भी बराबर खराब होती है . जबकि विभाग यदि चाहता तो जहां तक रोड़ा गिट्टी बिछाया जा चुका है वहां एक वर्ष पहले ही पीच हो जाता . मगर वह ऐसा नहीं कर रहा है . जदयू नेता मोहम्मद राशिद का कहना है कि सड़क बनाने में बिल्कुल मनमानी चल रही है . आखिर इतनी लंबा अवधि तक रोड़ा बिछाकर क्यों छोड़ दिया गया है . आखिर पीचिंग का कार्य क्यों नहीं शुरू हो रहा है .सड़क पीचिंग नहीं होने से सड़क के बगल में जिन लोगों की भी दुकान है , उन्हें पूरे दिन धूल गर्द सांस में लेना पड़ रहा है .प्रखंड मुख्यालय के पास करीब एक वर्ष से रोड़ा गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है . प्रत्येक दिन सैकड़ो लोग प्रखंड मुख्यालय इसी सड़क होकर आते हैं और उसे प्रत्येक दिन धूल गर्द का सामना करना पड़ता है . पदाधिकारी तो बंद गाड़ी में चलते हैं ,मगर आम आदमी को इससे कितनी परेशानी हो रही है , यह देखनेवाला कोई नहीं है . पहले तो कभी-कभी सड़क पर पानी भी दिया जाता था ,मगर अब तो बरसात सीजन के बाद से वह पानी देना भी बंद कर दिया गया है . अभी कड़ी धूप होने की वजह से सड़क में धूल गर्द भी काफी उड़ रहा है. आमलोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क की पीचिंग की जाये. फोटो. 28 पूर्णिया 15- सड़क पीचिंग नहीं होने से आवागमन में परेशानी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel