[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर

पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर

0
पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर
शोकाकुल परिजन

Srinagar Road Accident: पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट: पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगेली पेट्रोल पंप के नजदीक शनिवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है.

तेल लेकर निकलते ही तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

मृतक की पहचान ओरिया श्रीनगर निवासी मोहम्मद हारून के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इंतियाज के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि इंतियाज अपनी बाइक में पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर जैसे ही मुख्य सड़क पर निकला, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे सीधी और जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. भारी आवाज सुनकर आस-पास के राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए.

अस्पताल में घोषित किया मृत, परिजनों में मचा कोहराम

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद इंतियाज को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच (GMCH) रेफर कर दिया गया. इंतियाज की मौत की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे. युवा बेटे का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, सांसद प्रतिनिधि ने बंधाया ढांढस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है. इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि मोहम्मद आदिल भी जीएमसीएच पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुखद घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

Also Read: बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, ट्रेनिंग से नहीं चलेगा काम, बढ़ा हुआ वेतन पाने के लिए TET पास करना जरूरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel