सुरक्षित होली अभियान के तहत एसपी ने बाइक चालकों को पहनाया हेलमेट

सुरक्षित होली अभियान के तहत सोमवार को एसपी स्वीटी सहरावत ने दर्जनों बाइक चालकों को हेलमेट पहनाया.

By ARUN KUMAR | March 2, 2026 7:48 PM

पूर्णिया. सुरक्षित होली अभियान के तहत सोमवार को एसपी स्वीटी सहरावत ने दर्जनों बाइक चालकों को हेलमेट पहनाया. इस दौरान यह नजारा देखने के लिए शहर के आरएन साह चौक पर लोगों की भीड़ जमा लग गई. यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट बाइक सवालों के लिए निशुल्क हेलमेट वितरण की व्यवस्था की गई थी. इस अवसर पर एसपी ने कहा कि ट्रैफिक नियम आम जनों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है. सभी बाइक राइडर्स से हमारी अपील है कि तेज गति में बाइक नहीं चलाएं. जो यातायात पुलिस हैं,वे अपने पोस्ट पर मुस्तैदी से बने रहें और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ रोड पर चलने वालों के सुरक्षा का ध्यान रखें. सभी बाइक राइडर हेलमेट का प्रयोग जरूर करें. निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम में खास बात यह रही की स्कूटी चला रही कई महिलाओं को एसपी ने खुद हेलमेट पहनाये. ट्रैफिक डीएसपी कौशल कुमार कमल ने बताया कि सुरक्षित होली अभियान के तहत 75 से अधिक हेलमेट बाइक चालकों के बीच निःशुल्क बांटा गया. यह अभियान आगे भी चलता रहेगा.इस अवसर पर ट्रैफिक थानाध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार राय आदि पुलिस पदाधिकारी एवं बल मौजूद थे.